चीन में तूफान ‘यागी’ ने द्वीपीय प्रांत हैनान में दी दस्तक, हांगकांग में पहुंचाया भारी नुकसान

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Typhoon Yagi: चीन में शक्तिशाली तूफान ‘यागी’ ने शुक्रवार को हांगकांग को पार किया और द्वीपीय प्रांत हैनान में दस्तक दी. तूफान के कारण यहां का जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित हुआ है. तूफान को लेकर हैनान प्रांत के मौसम विभाग ने कहा कि तूफान के कारण क्षेत्र में 245 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं. मौसम विभाग की आशंका है कि स्थानीय समय के अनुसार अपराह्न चार बजकर करीब 20 मिनट पर तूफान प्रांत के वेनचांग शहर पहुंचा. अब यह तूफान बेइबू खाड़ी की ओर बढ़ने लगा है और पहले द्वीप के अन्य हिस्सों को प्रभावित कर सकता है.

शक्तिशाली तूफान ‘यागी’

चीन के राष्ट्रीय मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तूफान यागी शरद ऋतु में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान में से एक है. चीन के मौसम विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि शुक्रवार रात को पड़ोसी गुआंगदोंग प्रांत के जुवेन काउंटी में दूसरी बार तूफान तट पर पहुंचेगा. वहीं, चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार तूफान की आहट से पहले करीब 420,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. वहीं, लोगों से अपनी घरों की खिड़कियों को मजबूती से बांध कर रखने के लिए कहा गया है.

प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि बुधवार शाम से ही प्रांत के कुछ हिस्सों में विद्यालयों को बंद कर दिया गया है. मेट्रो सेवाएं और प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया है. इसी के साथ उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है. वहीं, एक अन्य समाचार एजेंसी ने बताया कि ग्वांग्शी के किंगझोऊ शहर ने तूफान के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि यागी तूफान एक बार फिर से फैंगचेंगगांग शहर और उत्तरी वियतनाम के तटीय क्षेत्र के बीच दस्तक दे सकता है. इससे पहले शुक्रवार को यागी तूफान के कारण हांगकांग में शेयर बाजार में कारोबार, बैंक सेवाएं और विद्यालयों को बंद रखा गया था.

हांगकांग से गुजरा तूफान, छोड़ गया निशान

चीन के हांगकांग में तूफान यागी के कारण 270 से अधिक लोगों को अस्थाई सरकारी आश्रय पर शरण लेनी पड़ी और शहर में 100 से ज्यादा उड़ाने रद्द करनी पड़ी है. नौ लोग इस तूफान के कारण घायल हुए हैं. सभी को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दर्जनों पेड़ गिर गए.

यह भी पढ़ें: MP में रेल हादसा, इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This