आगराः बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों का पीछा करने पर सिपाही को मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आगराः यूपी के आगरा से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां खेरागढ़ में शनिवार की सुबह बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रालियों का पीछा करने पर खनन माफियाओं के गुर्गों ने सिपाही को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस के वाहन में टक्कर मारने के बाद चलाई गोली
बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब आठ बजे बालू खनन की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर खेरागढ़ देव करन सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों का पीछा किया. इस पर खनन माफिया के गुर्गों ने कुछ आगे जाकर अपनी ट्रालियों को ट्रैक्टर से अलग कर दिया. इसके जिसके बाद पुलिस की गाड़ी को बीच में लेने के बाद उसमें टक्कर मारने के बाद तमंचा से गोली चला दी.

गोली सिपाही अजय के कान के पास लगी, जिससे वह घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए. तत्काल घायल सिपाही को अस्पताल ले गए. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है.

Latest News

Indira Ekadashi 2026: आश्विन माह की पहली एकादशी कब? जानें पितृपक्ष से संबंध, व्रत की तारीख और शुभ मुहूर्त

Indira Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की आराधना के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया...

More Articles Like This