बिहार में रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी मगध एक्सप्रेस: यात्रियों में मचा हड़कंप

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Train Divided in Two Parts: बिहार से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर एक दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई. जानकारी के मुताबिक मगध एक्सप्रेस ट्रेन बक्सर के टुडीगंज स्टेशन से थोड़ा आगे चलते-चलते 2 हिस्सों में हो गयी. जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार मगध एक्सप्रेस ट्रेन की प्रेशर पाइप पोलिंग टूटने से ट्रेन दो भागों में बंट गयी है.

जैसे ही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी यात्रियों की हालत खराब हो गई. गनीमत यह रही कोई घटना नहीं हुई. किसी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंची है. वर्तमान में जान माल की नुकसान की खबर नहीं आई है. घटना की जानकारी होने के साथ ही रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं.

बता दें कि इस हादसे की जानकारी होने के साथ रेलवे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. घटना के बाद रेलवे अधिकारी, GRP, RPF पुलिस मौके पर पहुंच रहे हैं. इस घटना के बाद रेलवे मंत्रालय ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट मांगी है. इस घटना के बाद में स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है. लापरवाही को लेकर लोग रेलवे के अधिकारियों को कोस रहे हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This