Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत पर लगी ब्रेक, जानिए ताजा भाव?

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 09 September 2024: अगर आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं या गोल्ड-सिल्वर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 68,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी स्थिर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी रविवार को 89,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 68,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने के भाव स्थिर हैं. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 67,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

 

Latest News

Holika Dahan 2026: 3 मार्च को ही जलेगी होलिका! सही तिथि, शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया—सब नोट कर लें

Holika Dahan 2026 Date Time: रंगों के पर्व होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसे...

More Articles Like This