North Korea: परमाणु हथियार का विस्तार करेंगे किम जोंग, सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार करने की खाई कसम

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Korea: उत्तर कोरिया ने सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ गई है. तानाशाह किम जोंग उन ने अब परमाणु हथियारों की क्षमता का विस्‍तार करने का ऐलान किया है. साथ ही अपने सेना को युद्ध के लिए तैयार करने की कसम खाई है. इसकी जानकारी मंगलवार को उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने दी है.

सुप्रीम लीडर किम जोंग ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु हथियारों वाले सैन्य गुट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. किम जोंग के इस बयान ने दुनियाभर में खलबली मचा दी है.

पमाणु शक्ति को करेंगे तैयार 

दरअसल, उत्तर कोरिया के 76वें स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर किम जोंग ने एक भाषण दिया. उन्‍होंने कहा कि वह अपनी परमाणु ताकत को युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार करेंगे. तैयारी इस तरह की होगी कि कभी भी हमला किया जा सके. वह अपनी सैन्य ताकत का कितना विस्तार करेंगे, इसकी सीमा तय नहीं होगी. उत्‍तर कोरिया के सुप्रीम लीडर ने सीधे तौर पर कहा है कि वह परमाणु हथियारों को तेजी से बढ़ा रहे है, साथ ही वह इसका कई गुना विस्तार कर रहे हैं. उनका कहना है कि उत्तर कोरिया के अस्तित्व के लिए यह कदम बहुत जरूरी है.

इन देशों के बीच समझौते के बाद किम का बयान

बता दें कि किम जोंग उन का यह बयान तब आया है जब जुलाई में जापान और अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया ने रक्षा साझेदारी मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. पिछले महीने उत्तर कोरिया ने कहा था कि वह फ्रंटलाइन सैन्य यूनिट्स में बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए 250 नए मोबाइल लॉन्चर तैनात करेगा. सुपीम लीडर का यह फैसला अपने रॉकेट के सबसे बड़े शक्ति प्रदर्शन में से एक है.

यह उत्‍तर कोरिया के दक्षिण में उसके पड़ोसी दक्षिण कोरिया और वहां तैनात अमेरिकी सेना पर परमाणु हमला कर सकते हैं. ऐसी भी खबरें सामने आती रही हैं कि अमेरिका में राष्‍ट्रपति‍ चुनाव के बीच नार्थ कोरिया न्यूक्लियर टेस्ट कर सकता है. बीते रविवार को उत्तर कोरिया ने एक 12- एक्सलेड मिसाइल लांचर का अनावरण किया था. इससे एक नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की अटकलें उत्‍पन्‍न हो गई है.

ये भी पढ़ें :- India UAE Trade Deal: भारत और UAE के बीच हुए 4 बड़े समझौते, जानिए क्या है दोनों देशों का मकसद…

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This