Sikandar के सेट से लीक हुई सलमान खान के जबरदस्त एक्शन सीन की फोटो

Must Read

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। सलमान खान और रश्मिका का रोमांस इस फिल्म में देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। इस बीच ‘सिकंदर’ से सेट से सलमान खान की एक फोटो लीक हुई है। इस फोटो में सलमान खान एक्शन सीन करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, सलमान खान ने खूब इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी।

जबरदस्त एक्शन करते दिखे सलमान खान

फिल्म ‘सिकंदर’ के सेट से सलमान खान का यह एक्शन सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में सलमान खान रेड और ब्लैक कलर की चेक शर्ट पहनकर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान की इस फोटो को एंटरटेनमेंट नाम के हैंडल द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है।आपको बता दें कि एआर मुरुगदोस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान एक बार फिर अपने एक्शन से फैंस को एंटरटेन करते नजर आयेंगे इन फोटोज के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

फिल्म ‘सिकंदर’ में हुई काजल अग्रवाल की एंट्री

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की भी एंट्री हो गई है। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है। काजल अग्रवला के साथ ही इस फिल्म में फेमस एक्टर सत्यराज भी लीड रोल निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा ‘सिकंदर’ में एक्टर प्रतीक बब्बर नेगेटिव रोल में नजर आयेंगे। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This