क्या है Project 2025 जिसे लेकर अमेरिका में मचा हंगामा? कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति पर लगाए आरोप

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Project 2025: अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने प्रतिद्वंदी व पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर ‘प्रोजेक्ट 2025’ एजेंडा प्लान करने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा कि ट्रंप अमेरिकी नागरिकों के दैनिक जीवन को नियंत्रित करना चाहते हैं. वहीं, कमला हैरिस के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद कट्टर-दक्षिणपंथी नीतियों को लागू किया जाएगा.

हालांकि प्रेसिडेंशियल डिबेट में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्‍होंने कहा कि अभी तक उन्‍होंने इस प्रोजेक्‍ट को पढ़ा तक नहीं है.

क्या है ‘प्रोजेक्ट 2025′?

दरअसल, ‘प्रोजेक्ट 2025’ कंजर्वेटिव प्रस्तावों का एक सेट है, जो इस वक्‍त अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में चर्चा का विषय बना हुआ है.  इस प्रोजेक्‍ट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी जनता से चुनाव में ट्रंप को वोट न देने की अपील कर चुके है. वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के आलोचकों का कहना है कि यदि चुनाव में ट्रम्प जीतते है, तो इसे लागू किया जाएगा, जिससे जो बाइडन ने खतरनाक बताया है.

प्रोजेक्ट 2025′ का ट्रम्प से कनेक्शन

बता दें कि 900 पन्‍नों का यह प्रोजेक्ट 2025 हेरिटेज फाउंडेशन की देखरेख में तैयार हुआ है. यह दक्षिणपंथी थिंकटैंक है, जिसका ट्रम्प अभियान से कोई लेना देना नहीं है. वहीं, कई रिपोर्टस में दसवा किया गया है कि ट्रम्प के तमाम करीबी नीति सलाहकार और उनके प्रशासन में वरिष्ठ पदों पर बैठे तमाम लोग इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं.

कमला हैरिस ने लगाया आरोप

कमला हैरिस के अभियान की वेबसाइट पर मौजूद दस्‍तावेजों में यह आरोप लगाया गया है कि प्रोजेक्ट 2025 राज्यों को महिलाओं के गर्भपात और गर्भपात पर रिपोर्ट करने के लिए मजबूर करने, सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर में कटौती करने और शिक्षा विभाग को खत्म करने जैसे नियमों को लागू करके लोगों की स्वतंत्रता को छीन लेगा.

साथ ही ये भी आरोप लगाया गया है कि प्रोजेक्ट 2025 के अंतर्गत ट्रम्प के पास सारी शक्तियां होंगी, जिससे उनके लिए गैर-पक्षपातपूर्ण सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो जाएगा. इसके साथ ही प्रस्ताव का उद्देश्य न्याय विभाग और FBI की स्वतंत्रता को खत्म करना है.

इसे भी पढें:-Russia- China: रूस ने चीन के साथ शुरू किया सोवियत युग के बाद का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास, अमेरिका को दी चेतावनी

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This