Salman Khan को नहीं पसंद है ईद और राखी का त्योहार, जानिये क्यों ?

Must Read
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भले ही मुस्लिम हो, लेकिन अभिनेता सभी धर्म का सम्मान करते हैं. सलमान खान दिवाली हो या ईद हर त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि राखी और ईद का त्योहार अभिनेता को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
सलमान ने किया था खुलासा
सलमान ने खुद ही इसका खुलासा किया था। दरअसल एक इंटरव्यू सलमान खान ने अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज खोले थे। उन्होंने इंटरव्यू ये भी कहा था कि उन्हें ईद और राखी का त्योहार एकदम नहीं पसंद है। सलमान खान ने बताया था कि ईद पर उन्हें हमेशा से ही ईद मिलती रही है, लेकिन सच कहूं तो मुझे ईद और राखी बिल्कुल पसंद नहीं है। एक्टर ने बताया था कि ईद और राखी पर दोनों बहनों की वजह से काफी खर्चा हो जाता है और उनकी वजह से बहुत फटका लगता है मुझे। सलमान ने ये भी बताया था कि मैं अगर उन्हें कुछ कम दूं, तो वो कहती हैं कि आप तो सलमान खान हो, ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा।
इस वजह से नहीं पसंद ईद और राखी
सलमान ने खुलासा किया था कि अगर उस दौरान मेरी कोई फिल्म सुपरहिट हो जाती है तो वो कहती हैं एक लाख रूपए दो। यही वजह है कि मुझे ये दोनों त्योहार पसंद नहीं है। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। वहीं अब वह जल्द ही एक्टर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘सिंकदर’ में नजर आने वाले हैं।
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This