वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी धाक जमाएगा भारत! WHO के महानिदेशक से मिले विदेश मंत्री जयशंकर

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Switzerland: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधोनोम गेब्रेयेसस से मिले. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल के क्षेत्रों समेत ग्‍लोबल हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन के साथ भारत के सहयोग पर विस्तार से चर्चा की. बता दें कि विदेश मंत्री जयशंकर तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में जर्मनी से जेनेवा पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि आगामी समय में भारत‍ वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अपनी धाक जमाएगा.

डॉ एस जयशंकर ने शेयर की तस्‍वीर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने डब्ल्यूएचओ चीफ से मिलने के बाद सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर बैठक की तस्वीरें शेयर की. उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा, ‘‘आज दोपहर विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ.टेड्रॉस से मिलकर बहुत खुशी हुई. पारंपरिक चिकित्सा तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य सहित WHO में हमारे सहयोग पर चर्चा की.’’ एक अन्य पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क से मुलाकात की और वैश्विक मानवाधिकार हालात और चुनौतियों का बेहतर समाधान की तलाश कैसे किया जाए, इस पर भारत के दृष्टिकोण को साझा किया.

भारत से वैश्विक स्वास्थ्य पहलों में बड़ी भूमिका की उम्‍मीद

बता दें कि विश्‍व के मानस पटल पर भारत की साख लगातार बढ़ती जा रही है. मालूम हो कि कोविड महामारी के समय में जब दुनिया भर हाहाकार मचा हुआ था और विश्व बड़े देशों की ओर देख रहा था, तो उस समय भारत आत्मनिर्भर बनने के लिए कोरोना वैक्सीन ईजाद करने की तैयारियों में लगा था. आखिरकार भारत ने इसमें सफलता भी पाई और कोवैक्सिन का आविष्कार किया. इस वैक्सीन ने न केवल भारत के लोगों की जान बचाई, बल्कि दुनिया के कई देशों को पीएम नरेंद्र मोदी ने यह वैक्सीन तोहफे में दिया. अब पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है. इसलिए, अब भारत से वैश्विक स्वास्थ्य पहलों में भी बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें :- Mussoorie Accident: खाई में गिरा पर्यटकों का वाहन, दो की मौत, चार घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This