‘कोई भी देश नहीं थोप सकता अपना निजी इरादा..’, अमेरिका फ्रांस समेत इन देशों ने लगाया प्रतिबंध तो भड़का ईरान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran: हाल ही में अमेरिका और फ्रांस समेत कुल चार पश्चिमी देशों ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए है, जिसके बाद वो पूरी तरह से भड़का हुआ है. वहीं, विदेश मंत्री सैय्यद अब्‍बास ने अर्घची ने पश्चिमी देशों के इन प्रतिबंधों की आलोचना की है. इसके साथ ही उन्‍होंने इन देशों को चेताया भी है कि ईरान पर कोई भी देश अपना निजी ईरादा नहीं थोप सकता है.

मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहेगा ईरान

दरअसल एक प्रेस वार्ता के दौरान ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अर्घची ने कहा कि पश्चिमी देश अभी भी नहीं जानते है कि प्रतिबंध एक विफल उपयोग है. वो प्रतिबंधों के माध्‍यम से ईरान पर अपने इरादे को कभी भी नहीं थोप पाएंगे, चाहे परमाणु मुद्दें हो या अन्य देशों के संबंध में हों, ईरान मजबूती के साथ राह पर आगे बढ़ता रहेगा.

अर्घची ने कि कोई कुछ भी करें लेकिन उनका देश संवाद का रास्‍ता कभी नहीं छोडेगा, वो सभी के लिए हमेशा ही बातचीत का रास्ता खुला रखेगा, लेकिन ऐसी कूटनीतिक प्रक्रिया आपसी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए.

इन देशों ने ईरान पर लगाए हैं नए प्रतिबंध

बता दें कि ईरान पर ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने अपने देश के लोगों के लिए आर्थिक आतंकवाद बताया था. साथ ही तीनों यूरोपीय देशों  पर उचित कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी थी. वहीं, अब ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी अब अलावा अमेरिका ने भी ईरान पर प्रतिबंध लगा दिया है.

यह भी पढ़ेंः-रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे मोहम्मद सूफियान लौटे स्वदेश, PM मोदी का जताया आभार; सुनाई आपबीती

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This