गजब! 17 सेंटीमीटर लंबी… दुनिया में सबसे लंबी है इस शख्स की जीभ

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Longest Tongue Person: ‘आपकी जीभ बहुत लंबी है…’ आमतौर पर इस लाइन का प्रयोग उन लोगों के लिए किया जाता है जो कहीं भी कुछ भी खा लेते हैं. जिनका मन खाने की चीजों को देखते ही ललचने लगता है. पर सोचिए अगर आपकी जीभ वाकई में लंबी हो जाए. इतनी लंबी कि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो जाए तो क्‍या होगा. आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी जीभ दुनिया में सबसे लंबी है. जी हां, अधिकांश इंसानों की जीभ नॉर्मल साइज की होती है, लेकिन इस इंसान की जीभ काफी लंबी है. इस इंसान ने दुनिया की सबसे लंबी इंसानी जीभ का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया है.

फेनर की जीभ सबसे लंबी

दरअसल, बेल्जियम के साचा फेनर नाम के इंसान ने अपने जीभ की लंबाई के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. इस शख्स ने अपने अनोखे रिकॉर्ड से पूरी दुनिया को चौंकाने का काम किया है. फेनर की जीभ 17 सेंटीमीटर लंबी है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, उनकी जीभ की चौड़ाई गोल्फ़ बॉल व टेनिस बॉल के व्यास के बीच है. साथ ही फेनर के पास जीभ को फुलाने की भी अनोखी क्षमता है, फेनर कहते हैं कि वो बीमार नहीं है, ना ही उन्हें कोई हार्मोन लेना पड़ता है.

आम इंसान की जीभ

बता दें कि एक आम इंसान की जीभ 7.9 सेंटीमीटर से 8.5 सेंटीमीटर यानी 3.1 इंच से 3.3 इंच तक लंबी होती है. लेकिन साचा फेनर की जीभ 17 सेंटीमीटर लंबी है, जो बहुत ज्यादा है. बता दें कि इससे पहले सबसे लंबा जीभ होने का रिकॉर्ड अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले निक स्टोएबरल के नाम दर्ज था. स्टोएबरल नाम के शख्स की जीभ 10.1 सेंटीमीटर यानी 3.97 इंच लंबी है. वह दुनिया में सबसे लंबी जीभ वाले पुरुष के तौर पर मशहूर हो गये थे. लेकिन फेनर की 17 सेंटीमीटर लंभी जीभ अब उनका रिकॉर्ड तोड़ दी है.

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान में लागू करें PM मोदी का उल्लास मॉडल… एशियन डेवलपमेंट बैंक ने शहबाज सरकार को दी सलाह

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This