ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जश्न में डूबा देश, राष्ट्रपति, पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने दी खास पर्व की बधाई

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Eid Milad-Un-Nabi 2024: आज 16 सितंबर को देशभर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जश्न मनाया जा रहा है. आज के दिन इस्लाम धर्म के लोग जूलूश निकालकर पैगम्बर मुहम्मद (स.) का जन्मदिन मनाते हैं. पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू समेत देश के कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है. आइए जानते हैं किसने क्या कहा…

पीएम मोदी ने दी बधाई

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है. पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएँ. सद्भाव और एकजुटता सदैव बनी रहे. चारों ओर खुशी और समृद्धि हो.’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पर्व की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा- “पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन, जिसे मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया जाता है, पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे लिखा, “पैगंबर मुहम्मद ने हमें प्रेम और भाईचारे की भावनाओं को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने समाज में समानता और सद्भाव के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने लोगों को दूसरों के प्रति दयालु होने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया. आइए, हम पाक कुरान की पवित्र शिक्षाओं को आत्मसात करें और एक शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें.”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी देशवासियों को बधाई दी है. उन्हों एक्स पर लिखा, “सभी को ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक. यह धन्य अवसर हमारे जीवन में शांति, करुणा और समृद्धि लाए और सभी के बीच एकता, सौहार्द, दया और सद्भाव को बढ़ावा दे.”

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की कीमत पर लगी ब्रेक, जानिए ताजा भाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This