Bihar Crime: शख्स के हाथ में था झोला, टपक रहा था खून, झोले में जो था, उसे देख उड़े सभी के होश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Crime: कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी संज्ञान में आती है, जिसके बारे में लोग यह सोचने को विवश हो जाते है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है. कुछ इसी तरह से सोचने वाली घटना बिहार से आ रही है. यहां एक सनकी पति ने पहले तो गर्दन काटकर पत्नी का कत्ल कर दिया. फिर उसके कटे शव को झोले में रखकर गांव में घूम रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया. इस खौफनाक वारदात से गांव में सनसनी फैल गई.

मधेपुरा के पोखरिया टोला में हुई खौफनाक वारदात
यह खौफनाक घटना मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया टोला के वार्ड नंबर-2 में सोमवार की सुबह हुई. बताया गया है कि किसी बात को लेकर सनकी पति अर्जुन शर्मा ने अपनी पत्नी पूजा की धारदार हथियार से लगा काटकर हत्या कर दिया. इसके बाद पत्नी के सिर को झोला में रखकर गांव में घूम रहा था.

झोले में महिला का सिर देख उड़े लोगों के होश
झोला से खून टपक रहा था. इस पर संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जब झोला खोला और उसने महिला का कटा सिर देखा तो पुलिस सहित वहां मौजूद ग्रामीणों के होथ उड़ गए. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पति अर्जुन शर्मा ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की धारदार दबिया से गला काट दिया.

डीएसपी मनोज मोहन ने बताया
इस संबंध में हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे श्रीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पूजा देवी की धारदार दबिया से गला काटकर हत्या कर दी है. इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना के मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए दबिया को बरामद कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

निवेशकों का भरोसा डगमगाया, गोल्ड ETF में आधा हुआ निवेश

मार्च में गोल्ड ETF में निवेश में भारी गिरावट दर्ज की गई है और इनफ्लो घटकर ₹2,266 करोड़ रह गया. सोने की कीमतों में गिरावट और वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशकों की रुचि कम हुई, हालांकि AUM अभी भी मजबूत बना हुआ है.

More Articles Like This