Ahmadia Muslims in Pakistan: पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने गिराई मस्जिद की मीनारें

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ahmadia Muslims in Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में न सिर्फ हिंदू बल्कि मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं है. यहां पिछले साल अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय की कम से कम 42 मस्जिदों पर हमला किया गया था. वहीं, अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने अहमदिया समुदाय की 40 साल पुरानी एक मस्जिद की मीनारों को कथित तौर पर ध्वस्त कर दिया.

जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान यानी कि JAP ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस पूरी कार्रवाई को DSP की निगरानी में अंजाम दिया गया. यह कार्रवाई लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर देपालपुर के ओकारा में हुई. हालांकि, यह कार्रवाई कोई नया नहीं है, पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों को पिछले कई सालों से लगातार निशाना बनाया जा रहा है और अक्सर उनके इबादतगाहों पर हमले होते रहते हैं.

पुलिस ने गिराई 40 साल पुरानी मस्जिद

JAP के पदाधिकारी आमिर महमूद ने सोमवार को पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस के 12 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने सुभान शाह में अहमदिया मस्जिद की मीनारों को ध्वस्त कर दिया और वहां लिखे शब्दों को भी मिटा दिया. उन्होंने बताया, ‘पुलिस उपाधीक्षक की निगरानी में देपालपुर थाने से पुलिस की 2 गाड़ियां आईं और अहमदी मस्जिद पर छापेमारी करके इलाके की घेराबंदी कर दी. इसके बाद मीनारों को ढहा दिया गया. यही नहीं उन्होंने सीमेंट का इस्तेमाल करते हुए वहां लिखे शब्दों को भी मिटा दिया.’ महमूद ने बताया कि यह मस्जिद 1984 के आसपास बनी थी और 40 साल पुरानी थी.

42 मस्जिदों पर हुआ था हमला

ज्ञात हो कि लाहौर हाई कोर्ट के जस्टिस तारिक सलीम शेख ने पिछले साल अपने फैसले में यह साफ कर दिया था कि 1984 से पहले बनी अहमदी मस्जिदों की संरचनाओं में किसी तरह की छेड़छाड़ की जरूरत नहीं है. पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताते हुए कहा, ‘हमें देपालपुर में अहमदिया मस्जिद की मीनारों के खिलाफ शिकायत मिली थी. जिसके बाद हमने स्थानीय अहमदिया लोगों को बुलाया और उनसे मीनारों को गिराने के लिए कहा क्योंकि वे मुस्लिम मस्जिदों की तरह दिखती थीं. उनके मना करने पर पुलिस ने उन्हें गिरा दिया’. उन्होंने बताया कि पिछले साल पाकिस्तान में अहमदिया लोगों की कम से कम 42 मस्जिदों पर हमला हुआ था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This