OTT के बाद थिएटर्स में धमाल मचाएंगे आमिर खान के बेटे जुनैद खान !

Must Read
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने साल 2024 में फिल्म ‘महाराज’ से डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई। वहीं अब जुनैद खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन टाइटल का खुलासा नहीं किया। हालांकि हीरोइन का नाम पता चल गया है और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

जुनैद खान की दूसरी फिल्म एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें वह खुशी कपूर के साथ नजर आएंगे। फैंटम एंटरटेनमेंट के मशहूर इंस्टा हैंडल पर जुनैद खान की फिल्म का ऐलान किया गया है. फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें लीड स्टार कास्ट के तौर पर जुनैद खान और खुशी कपूर का नाम लिखा है। जानकारी के अनुसार ये फिल्म अगले साल 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

जुनैद खान करेंगे खुशी कपूर संग रोमांस ?

खुशी कपूर और जुनैद खान इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अद्वैत चंदन के पास है. इससे पहले अद्वैत ‘लाल सिंह चन्ना’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। दोनों फिल्मों में उन्होंने जुनैद खान के पिता आमिर खान के साथ काम किया।
Latest News

होर्मुज में 2 और टैंकरों पर ईरान का हमला, भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 8 घायल

Strait of Hormuz Attack: ईरान और अमेरिका के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में खूनी  खेल चल रहा है, जिसका...

More Articles Like This