20 September 2024 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

20 September 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 20 सितंबर, दिन शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

20 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग (Panchang 20 September 2024)

20 सितंबर, दिन शुक्रवार को अश्विन माह कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. तृतीया तिथि शुक्रवार रात 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. 20 सितंबर को तृतीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा. शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा. इसके अलावा 20 सितंबर को देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.50 से 12.39 मिनट रहेगा. वहीं, राहुकाल सुबह 10:43 से 12:14 मिनट तक रहेगा. साथ ही आज चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे.

20 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग (Panchang 20 September 2024)

तिथि- तृतीया तिथि
माह- अश्विन
योग- ध्रुव योग
आज का नक्षत्र – अश्विनी नक्षत्र
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – शुक्रवार
चंद्रमा राशि – मेष
सूर्य राशि- कन्या राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11.50 से 12.39 मिनट रहेगा.
राहुकाल- सुबह 10:43 से 12:14 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:08 am
सूर्यास्त- शाम 6:19 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This