Singham Again में Ajay Devgn संग मिलकर दुश्मनों की बैंड बजाएंगे ‘चुलबुल पांडे’

Must Read

अजय देवगन दिवाली के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से धमाका करने वाले हैं। अजय देवगन के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार भी लीड रोल प्ले करेंगे। वहीं अब ‘सिंघम अगेन’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल एक्टर सलमान खान ‘चुलबुले पांडे’ बनकर ‘सिंघम अगेन’ में धांसू कैमियो करते नजर आयेंगे, लेकिन इन खबरों की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

‘चुलबुल पांडे’ बनकर सलमान खान मारेंगे धांसू एंट्री

सूत्रों के अनुसार रोहित शेट्टी ने सलमान खान को ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो के लिए अप्रोच किया है। वहीं सलमान ने भी बिना कुछ कहे इस फिल्म में कैमियो के लिए हामी भर दी। ऐसे में अगर अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का सलमान खान हिस्सा बनेंगे तो यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा, क्योंकि फिल्म में सिंघम और चुलबुल पांडे की जोड़ी दुश्मनों की छुट्टी करती नजर आएगी।

‘सिंघम अगेन’ में प्रभास भी करेंगे कैमियो

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ में केवल एक नहीं बल्कि कई बड़े सितारे नजर आएंगे। दरअसल प्रभास को भी इस फिल्म में कैमियो के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या प्रभास रोहित शेट्टी की फिल्म का हिस्सा बनेंगे या नहीं। दावा किया जा रहा है कि ‘सिंघम अगेन’ में एक्ट्रेस करीना कपूर की भी एंट्री हो सकती है।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This