Stock Market: शेयर बाजार में शानदार तेजी, ऑल टाइम हाई पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. हफ्ते के आखिरी दिन यानी आज बीएसई सेंसेक्स 1359.51 अंकों की तेजी के साथ 84,544.31 के स्‍तर के नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 375.15 अंकों की बढ़त लेकर 25,790.95 के स्‍तर पर नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ. इस ताबड़तोड़ तेजी के बीच बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 84,694.46 अंकों पर पहुंचकर एक बार फिर अपना नया ऑल टाइम हाई टच किया. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 25,849.25 अंकों पर पहुंचकर अपना नया ऑल टाइम हाई टच किया.

सेंसेक्स-निफ्टी के अधिकतर शेयरों में बढ़त

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि 4 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह निफ्टी की 50 कं‍पनियों में से 44 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

इन स्‍टॉक्‍स में दिखी रॉकेट जैसी तेजी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज सबसे अधिक 5.37 प्रतिशत की तेजी देखी गई. इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक 4.47 फीसदी, जेएसडब्लू स्टील 3.85 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 2.95 फीसदी, भारती एयरटेल 2.65 फीसदी, नेस्ले इंडिया 2.51 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 2.49 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 2.09 फीसदी की तेजी आई.

इन शेयरों ने भी निवेशकों को कराया फायदा

इनके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी के शेयर हरे निशान में बंद हुए. जबकि बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर घाटे में बंद हुए. एसबीआई के शेयर सबसे अधिक 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- Modi Government: भारत को उखाड़ फेंकना चाहते हैं आतंकी संगठन, FATF ने मोदी सरकार को किया सचेत

 

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This