Bihar: तस्करों का दीमाग देख चकराया पुलिस का माथा, नदी से बरामद हुई शराब

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: शराब बंदी वाले बिहार में शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार की सुबह बिहार के गया जिले में पुलिस ने नदी में शराब माफियाओं द्वारा छुपाकर रखे गए अवैध शराब को बरामद किया है. शराब तस्करों दीमाग देख पुलिस का माथा चकरा गया. अवैध शराब की यह बरामदगी मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कोशिला गांव के समीप स्थित नदी से हुई.

नदी में पुलिस के छानबीन करते देख हैरान हुए लोग
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस कोशिला गांव के समीप स्थित नदी के किनारे नदी में छानबीन कर रही थी. पानी में घुसकर जांच करते देख लोग हैरान हो रहे थे. लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि पुलिस नदी में क्या ढूंढ रही है.

नदी में पुलिस बल को देख, आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई. लोग कुछ और समझते, तब तक पुलिस ने नदी से एक-एक कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने लगी. लोगों की नजर जब बरामद शराब पर पड़ी तो, सभी हैरान रह गए. फिलहाल, पुलिस शराब को जब्त कर अपने साथ थाने ले गई और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

नदी के अंदर शराब माफिया ने बना रखा था ठिकाना
इस संबंध में मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोशिला गांव के समीप स्थित नदी में शराब माफिया अपना ठिकाना बनाए हुए हैं.

भारी मात्रा में बरामद हुई विदेशी शराब
उन्होंने बताया कि कोशिला गांव में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी. वे पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला. तब फिर यह बताया गया कि शराब की खेप को नदी में गड्ढा कर छुपा कर रखा गया है. उक्त सूचना के आधार पर फिर से नदी में तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुआ. नदी से जब्त अवैध शराब को थाने लाया गया. शराब की गिनती की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This