Indore Crime: इंदौर में वारदात, गोली मारकर युवक की हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indore Crime: मध्यप्रदेश से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां इंदौर में दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. यह संगीन वारदात गांधी नगर इलाके में सुपर कॉरीडोर पर हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बलराम राठौर, निवासी हातोद के रूप में हुई है. वह कंस्ट्रकशन मैनेजर था. वह अपनी कार में सवार होकर बरदरी गांव में एक नमकीन फैक्ट्री के पास पहुंचा था. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उस पर दो राउंड गोली चलाई और फरार हो गए.

गोली से घायल बलराम को अरविंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत एकत्र किए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके. पुलिस को फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे से कुछ फुटेज मिले है. किन कारणों को लेकर इस वारदात को अंजान दिया गया है, पुलिस इसकी पड़ताल करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है.

Latest News

किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना सही या गलत? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Kitchen Vastu Tips : भारतीय हिंदू घरों में अक्सर किचन में जूते चप्पल पहनकर जाने से मना किया जाता...

More Articles Like This