28 September 2024 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

28 September 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 28 सितंबर, दिन शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

28 सितंबर, शनिवार का पंचांग (Panchang 28 September 2024)

28 सितंबर दिन शनिवार को अश्विन माह कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी है. एकादशी तिथि शनिवार दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगी. 28 सितंबर को रात 11 बजकर 51 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा. साथ ही 28 सितंबर को देर रात 3 बजकर 38 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. शनिवार को इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाएगा. साथ ही एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध भी किया जाएगा. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:47 से 12:35 मिनट तक रहेगा. वहीं, राहुकाल सुबह 09:13 से 10:42 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे.

28 सितंबर, शनिवार का पंचांग (Panchang 28 September 2024)

व्रत- इंदिरा एकादशी
तिथि- एकादशी तिथि
माह- अश्विन
योग- सिद्ध योग
आज का नक्षत्र – आश्लेषा नक्षत्र
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – शनिवार
चंद्रमा राशि – कर्क
सूर्य राशि- कन्या राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:47 से 12:35 मिनट तक रहेगा.

राहुकाल- सुबह 09:13 से 10:42 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:12 am
सूर्यास्त- शाम 6:11 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This