Protest in Pakistan: नसरल्लाह की मौत पर पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो हुआ पथराव

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Protest in Pakistan: हाल ही में इजरायली सेना की ओर से किए गए हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत हो गई. हिजबुल्लाह की मौत से कुछ देश खुश तो कुछ नाखुश हैं. वहीं, नसरल्लाह की मौत से पाकिस्तान के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रहा है. नसरल्लाह के मारे जाने के खिलाफ पाकिस्तान के कराची में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली.

पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या का विरोध जताने के लिए प्रदर्शनकारी अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर जा रहे थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.

प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव

कराची पुलिस ने बताया कि धार्मिक-राजनीतिक पार्टी मजलिस वहदत मुस्लिमीन (MWM) ने एक रैली का आह्वान किया था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी असद रजा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने तय मार्ग से हटकर माई कोलाची रोड पर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर मार्च करने की कोशिश की. पुलिस अधिकारी रजा ने बताया, ‘‘पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के लिए तय किए गए मार्ग की याद दिलाई तो उनमें से कुछ लोग हिंसक हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों के पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए.’’

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई प्रदर्शनकारियों ने रास्ता बदल दिया और जब ‘नेटिव जेटी ब्रिज’ से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया. बाद में उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. कराची में रैली को कवर कर रहे संवाददाताओं ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कुछ पत्रकारों और फोटोग्राफरों की भी पिटाई की और उन्हें घायल कर दिया. इस बीच, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने रविवार को पश्चिम एशिया में आम नागरिकों पर इजरायल द्वारा किए गए हमलों की निंदा की.

(इनपुट- एजेंसी)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This