Pakistan: गोली के बदले गोली, लाठी के बदले लाठी…खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली ने किसे दी खुली धमकी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rebellion Against Pakistan Government: भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले पाकिस्तान में इस वक्‍त विद्रोह के बादल मंडरा रहे हैं. बलूचिस्तान के बाद अब खैबर-पख्तूनख्वा के लोगों ने भी सरकार के खिलाफ विद्रोह का ऐलान किया है, जिसके बाद से शहबाज सरकार की टेंशन बढ़ी हुई है.

दरअसल, खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की की पार्टी पीटीआई के नेता ने विद्रोह की घोषणा की है. अली अमीन गंडापुर ने गोली का जवाब गोली से देने की बात कही हैं. बता दें कि यह मामला रविवार को रावलपिंडी में पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद शुरू हुआ है.

‘तुम एक गोली मारोगे तो हम 10 गोली चलाएंगे’

वहीं, इस झड़प को लेकर खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम का दावा है कि उनकी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलाई गई हैं. साथ ही एक कार्यकर्ता के लापता होने की भी खबर सामने आई है.  गंडापुर ने कहा कि पंजाब पुलिस ने हर तीन किलोमीटर पर हम पर गोले और गोलियां चलाई, जिसमें 50 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ता घायल हो गए.

ये है आखिरी वार्निग

बता दें कि रविवार को गंडापुर रावलपिंडी में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे. लेकिन उन्हें विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया गया. यही वजह है कि यहां पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. जिससे हालात बिगड़ने लगे और रावलपिंडी शहर युद्ध के मैदान में बदल गया.

ऐसे में गंडापुर ने अगले दिन एक वीडियो के जरिए कहा कि यदि तुम एक गोली मारोगे तो हम तो हम 10 गोली चलाएंगे. उन्‍होंने कहा कि गोली का जवाब गोली और लाठी का जवाब लाठी से दिया जाएगा. ये आखिरी वार्निंग है.

ये भी पढ़ें-इजराइल का साथ देने आगे आएं 57 मुस्लिम देश! लेकिन नेतन्याहू को माननी पड़ेगी ये शर्त, जानिए

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This