Maharashtra Government: महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, आदेश जारी

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Government: महाराष्ट्र से इस वक्त की बडी़ खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र सरकार ने आज एक आदेश जारी करके गाय को राज्यमाता घोषित किया है. आदेश में लिखा गया है कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति, वैदिक काल से महत्व है. देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए उपयुक्त है. आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति,पंचगव्य उपचार पद्धति, इस तरह गोमूत्र जैविक खेती पद्धति के महत्व को देखते हुए गाय को अब से राज्यमाता घोषित किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने देशी गायों को ‘राज्यमाता-गोमाता’ घोषित करने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिये. इसमें महाराष्ट्र की देशी गायों को ‘राज्यमाता-गोमाता’ घोषित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई. चर्चा के बाद प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है और इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है. सरकारी आदेश में इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This