एफआईआर मामले में केंद्रीय मंत्री के सपोर्ट में उतरीं सुप्रिया सुले, बोलीं- ‘निर्मला सीतारमण बहुत अच्छी हैं…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बेंगलुरु की विशेष प्रतिनिधि अदालत ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ चुनावी बॉन्ड के जरिए कथित जबरन वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. आदेश के बाद एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) का बयान सामने आया है. सुले ने कहा, इस मामले में सरकार से सीधे सवाल पूछे जाएंगे.

निर्मला बहुत अच्छी महिला हैं: सुले

सुप्रिया सुले ने एएनआई से बात करते हुए कहा, यह मेरे लिए बहुत दर्दनाक और चौंकाने वाला है. क्योंकि, निर्मला एक बहुत अच्छी महिला हैं, जिनके साथ हमने बहुत करीब से काम किया है. मुझे उम्मीद है कि यह सच नहीं है. नवंबर में जब संसद शुरू होगी, तो हम सरकार से सवाल पूछेंगे. सुले ने आगे कहा, मैंने निर्मला को एक बहुत मजबूत और ईमानदार महिला के रूप में देखा, जो इस देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रही हैं और ये आरोप निराशाजनक हैं.

महाराष्ट्र चुनाव पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

महाराष्ट्र चुनाव पर बयान देते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि एमवीए में सीट शेयरिंग पर अधिक स्पष्टता लाने के लिए बैठकें की जा रही हैं. अगले तीन-चार दिन और स्पष्टता लाएंगे. अभी मैं सीटों का दावा नहीं कर रही हूं.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This