अमेरिका में तबाही का तांडव, तूफान ‘हेलेन’ से 100 से ज्यादा लोगों की मौत; हर तरफ पानी ही पानी…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hurricane Helene: अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन तबाही मचा रहा है. तूफान के साथ हो रही मूसलाधार बारिश कम होने का नाम नहीं ले रही है. बारिश का पानी इतना ज्यादा है कि इससे डलास काउबॉयज़ के स्टेडियम को 51,000 बार भरा जा सकता है. इस बारिश के चलते आई भीषण बाढ़ से अब तक 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. पुलिस का कहना है कि ये संख्या 600 तक बढ़ सकती है.

दरअसल, दक्षिण पूर्वी अमेरिका चक्रवात हरिकेन हेलेन ने विकराल रूप ले लिया है, हर तरफ बस तबाही का मंजर नजर आ रहा है. सड़कों पर खड़ी गाड़ियां और घर पानी में बह रहे हैं. हेलेन तुफान ने ऐसी तबाही मचाई है कि क्षेत्र में कोई जगह ऐसी नहीं बची है जहां पानी न दिख रहा है.

उम्मीद से ज्यादा बारिश

आपदा एवं राहत बचाव की टीम द्वारा फंसे लोगों की मदद का समान हवाई रूट के जरिए पहुंचाया जा रहा है. नेशनल ओशन एयर एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के चीफ एंड क्लार्क ने कहा कि यह बारिश अंदाजे से भी ज्यादा है, वहीं प्राइवेट मौसम वैज्ञानिक रायन माए ने कहा कि ये बहुत ज्यादा बारिश है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 20 ट्रिलियन गैलन पानी सिर्फ जॉर्जिया, टेनेसी, कैरोलिना और फ्लोरिडा पर गिरा है.

बिजली आपूर्ती ठप

तूफान के साथ आई बारिश से यहां चारों तरफ तबाही का मंजर है. आलम यह है कि बाढ़ की वजह से उत्तरी कैरोलिना के ऐशविले में इलाके की बिजली और मोबाइल सेवाएं ठप हो गई हैं. इस मामले पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के बाद सड़क रास्ते बंद हो गए हैं और वे प्रभावितों तक पानी, भोजन और अन्य आपूर्ति पहुंचाने के लिए हवाई रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This