Hezbollah Israel War: इजराइल को हिजबुल्लाह डिप्टी चीफ ने दी चेतावनी, हर हमले का सामना करने के लिए तैयार…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hezbollah Israel War: हसन नसरल्लाह की मौत से हिजबुल्लाह पूरी तरह बौखलाया हुआ है. हिजबुल्लाह के आंतकी इजराइल से बदला लेने की कोशश में लगे हैं. जिसकी जितनी हैसियत है, वो उतनी ही ताकत से इजराइल पर हमला करने की तैयारी कर रहा है. वहीं, इन सब के बीच हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ ने अपने बयान में कहा कि लेबनानी मिलिशिया अपने नेता और कई सीनियर कमांडरों की हत्या के बावजूद इजराइल के जमीनी हमले का सामना करने के लिए तैयार है.

हिजबुल्लाह के नेता ने दी धमकी

दरअसल, हिजबुल्लाह के चीफ नसरल्लाह की मौत के बाद पहली बार हिजबुल्लाह के किसी नेता का बयान आया है. इजराइली सेना ने जैसे ही ऐलान किया कि वे लेबनान में ग्राउंड इन्वेजन कर रही है, उसके बाद हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ शेख नईम कासिम ने वीडियो जारी कर इजराइल को धमकी भरा संदेश दिया और किसी भी युद्ध के लिए विद्रोही समूह को तैयार बताया. साथ ही यह भी बताया कि हिजबुल्लाह जल्द ही अपना नया नेता चुन लेगा.

हर हमले का सामना करने के लिए तैयार…

बता दें कि हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत के बाद माना जा रहा था कि संगठन की कमर टूट गई और इजराइल के खिलाफ फिर से खड़े हो पाना मुश्किल है. लेकिन हिजबुल्लाह किसी भी हाल में बैकफुट पर आने को तैयार नहीं है. हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ ने अपने बयान में कहा कि लेबनानी मिलिशिया अपने नेता और कई सीनियर कमांडरों की हत्या के बावजूद इजराइल के जमीनी हमले का सामना करने के लिए तैयार हैं.

लड़ाई जारी रखेगा हिजबुल्लाह…

हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ शेख नईम कासिम ने सोमवार को अपने सार्वजनिक संबोधन में चेतावनी देते हुए कहा कि इजराइल ने हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमताओं पर कोई हमला नहीं किया है. हाल के दिनों में लेबनान पर बमबारी के दौरान हुए नुकसान के बावजूद शेख ने जोर देकर कहा कि हिजबुल्लाह लड़ाई जारी रखेगा. शेख ने जोर देकर कहा, शुक्रवार को चीफ हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद से हिजबुल्लाह के ऑपरेशन उसी तरह से जारी हैं, जैसे पहले हो रहे थे.

हिजबुल्लाह के ठिकाने तबाह

इजरायली फौज ने कहा है कि वो इंटेलिजेंस के आधार पर दक्षिणी लेबनान के अंदर हिजबुल्ला के ठिकानों पर ऑपरेशन कर रहे हैं. ये टारगेट बॉर्डर के नजदीक बसे गांवों के पास है और इजरायल के लिए खतरा बने हुए हैं. ग्राउंड ऑपरेशन में जहां इजरायली टैंक और जवान शामिल हैं तो वहीं उनको कवर देने के लिए एयरफोर्स के साथ-साथ ग्राउंड सपोर्ट भी दिया जा रहा है.

जिस एरिया में जवान घुस रहे हैं, वहां पहले एयर स्ट्राइक की जा रही है. लेबनान की मीडिया के मुताबिक, इजरायली आर्मी लेबनान में घुस चुकी है. भारी तादात में इजरायल के सैनिक और टैंक लेबनान की तरफ कूच कर रहे हैं.

हवाई हमले के बाद लेबनान में घुसी इजराइली आर्मी, हिजबुल्ला के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This