‘जो हमे नुकसान पहुंचाएगा उसे नहीं छोड़ेंगे…, अमेरिका में बोले पीयूष गोयल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Piyush Goel America Visit: भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं. जहां पर उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को सीधा संदेश दिया. पीयूष गोयल ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने जब हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तब हमने उसका उचित जवाब भी दिया. उन्होंने यह भी कहा कि हमने अपनी ओर से पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद नहीं किया है. पाकिस्तान ने खुद ही व्यापार बंद किया है.

पाकिस्तान के मसले पर बोले गोयल

दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पीयूष गोयल इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं. जहां पर पाकिस्तान से जुड़े एक विषय पर उन्होंने कहा कि साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने पाकिस्तान के साथ देश के रिश्ते सुधारने को लेकर हर संभव कदम उठाए थे. पीएम मोदी ने साल 2014, 2015 और 2016 में पड़ोसी मुल्क के साथ रिश्ते बेहतर करने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन अगर पाकिस्तान अपने यहां आतंकी गतिविधियां बंद नहीं करेगा. हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो यह स्वाभाविक है कि भारत उसका जमकर मुकाबला करेगा.

जो पहुंचाएगा नुकसान उसे नहीं छोड़ेंगे

वहींं, सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उन्होंने कहा कि चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर एयर स्ट्राइक. पाकिस्तान की ओर से जब भी हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो हमने उसका माकूल स्तर पर जवाब दिया. वहीं, पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संभावनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि जहां तक दोनों देशों के बीच ​​व्यापार का सवाल है, भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार करना बंद नहीं किया है. पाकिस्तान ने खुद ही भारत के साथ व्यापार बंद कर दिया है. भारत ने कभी भी किसी देश के साथ अपने रिश्ते खराब करने वाला कोई कदम नहीं उठाया है.

समाधान है संभव

आतंकवाद और बढ़ती आतंकवादी घटनाओं को लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि हम कोई विस्तारवादी देश नहीं हैं. हमने हमेशा बातचीत, कूटनीति और दुनिया की समस्याओं का समाधान निकालने में विश्वास किया है. हम आगे भी वैश्विक स्तर पर विकास के लिए बातचीत और कूटनीति को अपने उपकरण के रूप में बनाए रखने और हर संभव कोशिश करना जारी रखेंगे. लेकिन अगर कोई आतंकवाद को बढ़ावा देगा तो उसे भारत के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.

वाशिंगटन डीसी में अमेरिका को विश्वसनीय व्यापार भागीदार करार देते हुए गोयल ने कहा कि सबसे पहले, मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भारत अमेरिका को अपना सबसे विश्वसनीय व्यापार भागीदारों में से एक के रूप में देखता है. अमेरिका के साथ हम सामानों, सेवाओं, टेक्नोलॉजी और निवेश जैसे क्षेत्रों में अपने संबंधों तथा व्यापार का तेजी से विस्तार कर रहे हैं. हम दोनों के बीच रिश्ते को गहराई से महत्व देते हैं.

यह भी पढ़ें: Nasrallah Cremation Today: आज सुपुर्द-ए-खाक होगा हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह, ईरान ने दी इजराइल को धमकी!

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This