गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार कुछ गिरावट के साथ खुला है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 253 अंक की गिरावट लेकर 82,244 के स्‍तर पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में 0.27 प्रतिशत यानी 68.20 अंक की गिरावट के साथ 25,181के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर लाल निशान पर, जबकि 12 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे. वहीं, बीते ट्रेडिंग सेशन में गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1769.19 अंकों की गिरावट के साथ 82,497.10 अंकों पर बंद हुआ था. जबकि एनएसई निफ्टी 546.80 अंकों की गिरावट लेकर 25,250.10 अंकों पर बंद हुआ था. इस गिरावट के साथ घरेलू शेयर बाजार अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए हैं.

इन शेयरों में दिखी गिरावट

बात करें निफ्टी पैक के शेयरों की, तो सबसे अधिक गिरावट बीपीसीएल में 2.51 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा बजाज फाइनेंस में 2.34 प्रतिशत, ट्रेंट में 2.08 प्रतिशत, एशियन पेंट में 1.51 प्रतिशत और हीरो मोटोकॉर्प में 1.22 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इससे इतर ओएनजीसी में 1.39 प्रतिशत, टीसीएस में 0.79 प्रतिशत, विप्रो में 0.68 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 0.62 प्रतिशत और आईटीसी में 0.55 प्रतिशत की तेजी आई.

रियल्टी सेक्टर सबसे अधिक टूटा

सेक्टोरल सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी में सबसे अधिक 2.40 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.23 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.50 प्रतिशत,  निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.43 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.34 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.85 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.96 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.62 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.19 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.29 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.66 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.53 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.86 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.978 प्रतिशत की गिरावट आई है. इससे इतर सिर्फ निफ्टी आईटी में 0.37 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत पर फिर लगा ब्रेक, जानिए ताजा भाव

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This