UP: सड़क हादसे में फेमस सिंगर रूमाना खान की मौत, जा रही थी परिवार संग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के हापुड़ से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की देर रात हापुड़ रोड पर खरखौदा गांव के सामने तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को घसीटते हुए एक किलोमीटर तक ले गया. इस हादसे में कार में सवार फेमस सिंगर की जहां मौत हो गई, वहीं पति और दो बेटियां घायल हो गईं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

परिवार संग अलीगढ़ जा रही थीं सिंगर रूमाना खान
मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर निवासी डाक्टर रूमाना खान (35 वर्ष) फेमस गायिका थीं. शुक्रवार रात वह पति कासिफ और बेटी आशया और मायरा के साथ ब्रेजा कार से अलीगढ़ के लिए निकली थीं. अलीगढ़ में उनका मायका है.

आग चल रहे ट्रक से टकराई कार
रात करीब 11 बजे जब वह हापुड़ रोड स्थित खरखौदा गांव के पास पहुंची थी. इसी दौरान तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक में फंसकर करीब एक किलोमीटर की घसीटती चली गई. इस हादसे में कार चला रहे कासिफ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रूमाना की मौके पर ही मौत हो गई.

कार की पिछली सीट पर बैठीं दोनों बेटियां भी घायल हो गईं. राहगीरों की सूचना पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया
इस संबंध में खरखौदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी कासिफ के स्वजन को दी गई. उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार ट्रक में फंसकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटती गई. क्षतिग्रस्त कार को काटकर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपित ट्रक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Bank Holiday 2026: महानवमी से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले...

More Articles Like This