Chhattisgarh Encounter: कंधे पर नक्सलियों के शव को लेकर जंगल से लौटे जवान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Naxal Encounter: बीते शुक्रवार की सुबह दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन शुरू हुआ. इस ऑपरेशन में जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर करने से कामयाबी हासिल की. पुलिस के जवानों द्वारा नक्सलियों के शव को कंधे पर लादकर जंगल से मुख्यालय लाया गया.

बताया गया है कि शुक्रवार को सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच में नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों के लीडर से लेकर बड़े कैडर आए हुए है.

इस सूचना पर दंतेवाड़ा जिला, नारायणपुर जिले के अलावा अन्य टीमों की एक संयुक्त टीम को नक्सलियों के गढ़ को भेदने के लिए भेजा गया. सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया. जवानों को देख नक्सलियों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई.

जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग शुरु की. जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए. जवानों ने यहां 31 नक्सलियों को मार गिराया. फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं. इसे अब तक सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन बताया जा रहा है.

दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ ढेर हुए 31 नक्सलियों के शव को पुलिस जवानों बरामद कर लिया. इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद सभी जवान सही-सलामत जंगलों से वापसी करना भी शुरू कर दिए. पुलिस द्वारा जारी तस्वीरों में देखा गया है कि नक्सलियों के शव को जवान अपने कंधें पर उठाकर पैदल मुख्यालय आ रहे हैं.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This