Russia Ukraine war: रूस पर यूक्रेन ने किया घातक हमला, इन जगहों पर पहुंचाया भारी नुकसान

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine war: रुस यूक्रेन के बीच पिछले दो सालों से जंग जारी है. दोनों एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं. इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस पर हमला किया है. यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि उसने क्रीमिया में रूस के अहम तेल टर्मिनल को निशाना बनाया है जहां से रूसी सेना को युद्ध में तेल की आपूर्ति की जाती है. इसी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अब दोनों देशों के बीच युद्ध अहम चरण में प्रवेश कर गया है.

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि रूस की सैन्य और आर्थिक संभावनाओं पर चोट पहुंचाने के इरादे से उसके कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप के दक्षिण में स्थित फियोदोसिया तेल टर्मिनल पर हमला किया गया क्योंकि वहां से रूसी सेना को युद्ध के लिए तेल की आपूर्ति की जा रही थी.

यूक्रेन ने प्रयोग किया घातक हथियार

दरअसल, फियोदोसिया में तैनात रूसी अधिकारियों द्वारा कहा गया कि काला सागर के किनारे स्थित टर्मिनल में सोमवार सुबह आग लग गई लेकिन उन्होंने इसके कारणों का खुलासा नहीं किया. दोनों देशों के बीच युद्ध अब तीसरे साल में प्रवेश करने जा रहा है. इस बीच यूक्रेन युद्ध में रूस के कब्जे वाले अहम इलाकों को निशाना बना रहा है. यूक्रेन के द्वारा लंबी दूरी के ड्रोन विकसित किए हैं जो तेल डिपो और तेल शोधकों के साथ-साथ शस्त्रागारों पर हमला करने में सक्षम है.

युद्ध से रूस को कुछ नहीं मिलेगा

बता दें कि रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश जारी किया. इस संदेश में कहा गया कि अहम चरण में प्रवेश कर गया है क्योंकि यूक्रेन की सेना पूर्व में बड़ी रूसी सेनाओं को रोकने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है, जबकि रूस के कुर्स्क सीमावर्ती क्षेत्र पर भी अपनी स्थिति मजबूत बना रखी है जिस पर उसने दो महीने पहले कब्जा कर लिया था. उन्होंने कहा कि यूक्रेन को रूस पर इस तरह दबाव डालना चाहिए जिससे रूस को यह एहसास हो जाए कि युद्ध से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा.

दोनों देशों द्वारा हमले जारी

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया है कि रूस ने रविवार देर रात विभिन्न प्रकार की छह मिसाइलें और 74 शाहिद ड्रोन से हमला किया. बताया जा रहा है कि मिलाइल का मलबा यूक्रेन की राजधानी कीव के तीन जिलों में गिरा. जिससे मामूली रूप से असैन्य अवसंरचना को नुकसान पहुंचा है. रुस के रक्षा मंत्रालय द्वारा बताया गया कि यूक्रेन की ओर से दागे गए करीब 2 दर्जन से अधिक ड्रोन को मार गिराया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This