Haldwani Crime: रामलीला देखने गए अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haldwani Crime: उत्तराखंड से सनसीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां सोमवार की देर रात हल्द्वानी के कमलुवागांजा में रामलीला मंचन के दौरान चहेरे भाई ने गोली मारकर एक अधिवक्ता की हत्या कर दी. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गई. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

भाई ने तमंचा से मारी गोली, हुआ फरार
जानकारी के अनुसार, लामाचौड़ के पूरनपुर नैनवाल निवासी अधिवक्ता उमेश नैनवाल (45 वर्ष) देर रात में कमलुवागांजा में रामलीला मंचन देखने गया था. इसी दौरान पीछे तहेरे भाई दिनेश तमंचा लेकर आया और उमेश के चेहरे पर गोली मार दी. इस घटना से वहां अपरा-तफरी मच गई. आरोपी तमंचा फेंकर मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
तत्काल लोग उमेश को कालाढूंगी रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है मृतक उमेश एसडीएम कोर्ट में वकालत करते थे.

एसएसपी पीएन मीणा ने बताया
इस संबंध में एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाए. उन्होंने बताया कि घटना के पीछे संपत्ति विवाद का मामला सामने आ रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This