धर्मशाला: जहरीला पदार्थ खाने से पूर्व BJP प्रत्याशी राकेश चौधरी की मौत, पत्नी भर्ती

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

धर्मशाला: बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी राकेश चौधरी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की डॉ. राजेंद्र प्रसाद का इलाज राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को उपचार के लिए टांडा में भर्ती करवाया गया था, जहां मंगलवार शाम राकेश चौधरी ने दम तोड़ दिया.

घरेलू विवाद में निगला जहरीला पदार्थ
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दंपती ने किसी घरेलू विवाद के बाद मंगलवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया था. तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग दोनों को इलाज के लिए टांडा अस्पताल ले गए, जहां राकेश चौधरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी खतरे से बाहर बताई जा रही.

बताया गया है कि मृतक राकेश चौधरी ग्राम पंचायत पधर के रहने वाले थे. 2022 में भाजपा के चुनाव चिह्न और 2024 व 2019 के विस उपचुनाव में दो बार बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़े थे. उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि राकेश चौधरी और उनकी पत्नी ने किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया. इसके बाद दोनों को उपचार के लिए टांडा में भर्ती करवाया गया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This