खतरे में भारतीय सैनिकों की जान! इजरायल के इस कदम पर भारत ने जताई चिंता, चीन और इटली ने भी दी प्रतिक्रिया

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Fire On UN Peacekeeper Base: ब्लू लाइन पर बढ़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर भारत ने चिंता जताई है. हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि वो व्‍लू लाइन की स्थिति पर नजर बनाएं हुए है. दरअसल, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के तीन अड्डों पर गोलीबारी की है, जिसके संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी घायल हो गए.

बता दें कि 600 भारतीय सैनिक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा है, जो इजरायल लेबनान सीमा पर 120 किलोमीटर की ब्लू लाइन पर तैनात हैं.

यूएन के अखंडता का सम्‍मान  

इसी बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र परिसर की अखंडता का सभी को सम्मान करना चाहिए. संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए. भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से यह बयान लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के ठिकानों पर इजरायली हमलों को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय निंदा के बाद सामने आया है.

कमांड सेंटर के मेन एंट्री गेट को किया गया टार्गेट 

वहीं, रास नकुरा में UNIFIL के मुख्य बेस और श्रीलंकाई बटालियन के बेस को इजरायल की ओर से किए गए अटैक की लेबनान के विदेश मंत्रालय ने निंदा की.रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली के तोपखाने ने रास नकुरा में यूनिफिल के वॉचटावर और कमांड सेंटर के मेन एंट्री गेट को टार्गेट किया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है.

चीन और इटली ने भी दी प्रतिक्रिया

हालांकि, इजरायल द्वारा किए जा रहे इस हमले की चीन ने भी निंदा की है, और मामले की जांच के आदेश दिए है. चीन का कहना है कि शांति सैनिकों पर जानबूझकर किए गए हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन हैं. इसके अलावा, UNIFIL को सैनिक भेजने वाले देश इटली ने भी कहा कि इस प्रकार की कार्रवाइयां युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें-ASEAN समिट में पीएम मोदी संग मुलाकात के बाद ट्रूडो ने कही ये बात, भारत ने भी दिया दो टूक जवाब

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This