BJP नेता ने Salman Khan को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की दी सलाह, जानिए क्या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अब तक तीन आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया गया है. वहीं, तीन अभी भी फरार चल रहे हैं. बता दें कि शनिवार को खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का दावा करने वाले एक शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली. उसने अपने फेसबुक पोस्‍ट में सलमान खान को भी धमकी दी.

पोस्ट में लिखा गया कि जो भी सलमान खान (Salman Khan) के साथ खड़ा होगा, उसे अपना अंजाम के बारे में सोच लेना चाहिए. मुंबई पुलिस ने इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान के घर के बाहर की सुरक्षा और कड़ी कर दी है. इस बीच, पूर्व राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी| नेता हरनाथ सिंह यादव (Harnath Singh Yadav) ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी है.

बिश्नोई समाज से माफी मांग लें सलमान खान

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पोस्‍ट कर लिखा,” काला हिरण को बिश्नोई समाज देवता मानता है, उसकी पूजा करता है और आपने उसका शिकार किया, जिसके कारण बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुईं.” उन्‍होंने आगे लिखा, बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी बड़ी गलती के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का क्या कहना है?

बता दें, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहना है कि काला हिरण मामले में अगर सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांग लेते हैं, तो उन्हें माफ कर दिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This