Election Commission of India: इंतजार खत्म…, आज होगा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Election Commission of India: भारतीय निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है. इसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉंंफ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकता है.

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. वहीं, झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होगा. ये दोनों राज्य भारत के प्रमुख राज्यों में से हैं, और इनके चुनाव परिणामों का राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर पड़ सकता है. चुनाव आयोग द्वारा आज की घोषणा के बाद यह साफ होगा कि इन राज्यों में चुनाव कब से शुरू होंगे और किस तारीख तक मतदान और मतगणना संपन्न होगी.


पूरी हो चुकी हैं तैयारियां 

चुनाव आयोग ने इससे पहले महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव से जुड़ी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव आयोग की टीम ने कुछ समय पहले ही दोनों राज्यों का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया था.

दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग आज दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की आधिकारिक घोषणा करेगा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों राज्यों में चुनाव के चरण, मतदान की तारीखें, और मतगणना की तारीखें घोषित की जाएंगी. महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव राष्ट्रीय राजनीति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, और इस घोषणा के साथ चुनावी तैयारियों की शुरुआत हो जाएगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This