UKPSC Lecturer Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UKPSC Lecturer Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 613 रिक्‍त पदों को भरा जाना है. इस भर्ती के लिए इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार कल यानी कि 17 अक्टूबर, 2024 से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/candidate-corner/recruitment पर विजिट कर भरा जा सकेगा. आवेदन की अंतिम तिथि 07 नवंबर, 2024 निर्धारित की गई है.

UKPSC Lecturer Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन 

उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर विजिट करना होगा. इसके बाद होमपेज पर उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती अप्लाई लिंक एक्टिव होने के बाद उस लिंक पर क्लिक करना होगा.  फिर पूछे गए सभी जरूरी डिटेल्स को भरना होगा. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट कर देना है. अब भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए अपने पास रख लें. भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This