लव जिहाद को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, बोले- ‘पहले सिर्फ लड़कियों के साथ होता था, लेकिन…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह इन दिनों भागलपुर से किशनगंज तक हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा का विपक्ष के नेता लगातार विरोध कर रहे है. 18 अकटूबर को हिंदू स्वाभिमान यात्रा कटिहार पहुंच गई. जिसके बाद गिरिराज सिंह ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद विरोध कर रहे विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा. उन्होने कहा, जिन लोगों को मेरी बातों से दिक्कत है,वो लोग दस दिनों के लिए कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में आकर  रहें खुद ही पता लग जाएगा लव जिहाद क्या होता है?

पहले सिर्फ लड़कियों के साथ ही होता था लव जिहाद, लेकिन…

गिरिराज सिंह ने आगे कहा, लव जिहाद पहले सिर्फ लड़कियों के साथ ही होता था, लेकिन अब इसका दायरा  बढ़ गया है और ये लड़कों के साथ भी हो रहा है. उन्होनें कहा, हम लैंड जिहाद और थूक जिहाद को देख चुके हैं. अब बेगूसराय में तो शिक्षा जिहाद चल रहा है. मेरा धर्म, धन, भूमि और मेरी संस्कृति यह सब खतरे में है. इसलिए मैं हिंदुओं से कहता हूं कि वो अपने धर्म की रक्षा करें धर्म उनकी रक्षा करेगा. मंत्री ने आगे कहा, संगठित हिंदू ही सुरक्षित हिंदू है और अगर हिंदू बंटेगा तो कटेगा इसलिए एक रहें और नेक रहें का नारा भी दिया.

केंद्रीय मंत्री ने बहराइच हिंसा पर कसा तंज

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे बताया कि जहां भी हमारी संख्या घटी है, हम वहां बचे नहीं हैं. चाहे आप कश्मीर की बात कर लो या बंगाल की दोनों ही जगहों पर हम नहीं बच सकें हैं. बीजेपी के नेता ने बहराइच की घटना का जिक्र करते हुए कहा, दुर्गा पूजा के विसर्जन पर हमें पूछना पड़ता है कि इस गली से क्यों गुजरें. गिरिराज सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर की बात बताते हुए कहा कि अंबेडकर ने जवाहरलाल नेहरू से कहा था कि जब बंटवारा हो रहा है, तो सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दें और वहां से सभी हिंदुओं को भारत बुलवा लें. अन्यथा हमारी सामाजिक समरसता खत्म हो जाएगी. उनकी यही बात मेरे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है, लेकिन उनकी बातों पर नेहरू जी ने ध्यान ही नहीं दिया.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This