Rajasthan: कोटा में हादसा, बच्चों से भरी स्कूली बस पलटी, चार बच्चे गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan: राजस्थान से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां सोमवार की दोपहर कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र में एक स्कूली बस पलट गई. बस में कई बच्चे सवार थे. बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना आज दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास हुई. सुभाष नगर में स्थित सत्यम स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी. बस में करीब 30-40 बच्चे सवार थे.

इस दौरान ट्रेचिंग ग्राउंड से पहले करणी नगर चौराहे पर अचानक तेज रफ्तार स्कूली बस पलटते हुए सड़क से 5-6 फीट नीचे गिर गई. हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. शोर-शराबा के बीच बस का शीशा तोड़कर बच्चों को निकालने में जुट गए. सूचना पर नांता पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग फेल होने यह दुर्घटना हुई. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Aaj Ka Mausam 29 March 2026: मार्च की विदाई पर मौसम का डबल वार, 13 राज्यों में आंधी-बारिश अलर्ट, कई जगह लू जैसे हालात

मार्च का महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन जाते-जाते भी मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह बदल लिया है....

More Articles Like This