US Election 2024: अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड रिपब्लिकन पार्टी में हुईं शामिल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tulsi Gabbard: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है. ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों के ही उम्‍मीदवार चुनावी प्रचार प्रसार में जोर शोर से लगे हुए है. इसी बीच मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की पूर्व नेता और अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रह चुकी तुलसी गबार्ड ने रिपब्लिकन पार्टी का हाथ थाम लिया.

डोनाल्ड ट्रंप की रैली में किया ऐलान

रिपब्लिकन पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल हुई तुलसी गबार्ड ने इसका ऐलान नॉर्थ कैरोलिना में डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी रैली के दौरान ही किया था. इस दौरान तुलसी गबार्ड ने कहा कि आज मैं गर्व के साथ यहां आप लोगों के साथ खड़ी हूं और ऐलान करती हूं कि मैं अब रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो रही हूं.

2022 में डेमोक्रेटिक पार्टी से हो गई थी अलग

बता दें कि तुलसी गबार्ड अमेरिका की पहली हिंदू सांसद है, जो डेमोक्रेटिक पार्टी की पूर्व नेता रह चुकी हैं. वो अमेरिकन समोआ का प्रतिनिधित्व करती थीं. एक समय में तुलसी गबार्ड डेमोक्रेटिक पार्टी में एक उभरती हुई नेता मानी जाती थी. लेकिन साल 2022 में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी का साथ छोड़ कर स्‍वतंत्र राजनीति‍ के रास्‍ते पर चली गई. मगर अब उन्‍होंने डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी रैली मंच से खुद ही रिपब्लिकन पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है. हालांकि उनके इस फैसले के कई लोगों को चौंका दिया.

इसे भी पढें:-Bengaluru: बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत के गिरने से मलबे में दबे 20 लोग, पांच की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This