Himachal: फुंगनीधार में फंसे न्यूजीलैंड के पैराग्लाइडर, एक को हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीड़ से मनाली आ रहे तीन पैराग्लाइडर कुल्लू-मनाली के बीच एक पहाड़ी पर फंस गए. शुक्रवार की दोपहर बाद इन तीनों में से न्यूजीलैंड के एक पैराग्लाइडर को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया. दो अन्य को निकालनेका प्रयास जारी है. तीनों पैराग्लाइडरों ने कल बीड़ से मनाली की लिए उड़ान भरी थी. इस दौरान फुंगनीधार की पहाड़ी में फंस गए थे.

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मनाली स्थित पर्वतारोहण संस्थान की 10 सदस्य टीम उनको रेस्क्यू करने गई थी, लेकिन पहाड़ी पर चट्टानों के बीच फंसे इस विदेशी पैराग्लाइडर को निकालने के लिए निजी हेलीकॉप्टर की मदद ली गई. पर्वतारोहन संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि हेलीकॉप्टर द्वारा फंसे एक पैराग्लाइडर को निकाल कर एयरपोर्ट भुंतर में उतरा गया. बाद में उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया. एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि यूके और ऑस्ट्रेलिया के दो और पैराग्लाइडर फंसे हुए हैं, जिनको निकालने का प्रयास जारी है.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This