पंजाब पुलिस ने सेना के जवान को अरेस्ट किया, ISI को देता था सेना की खुफिया जानकारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Army soldier arrested: पंजाब पुलिस, स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने बंगाल में अलीपुरद्वार जिले के अधीन हासीमारा से सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है. उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजबीर सिंह के रूप में हुई है. वह असम का निवासी बताया गया है. हासीमारा स्थित 15 जाट रेजिमेंट में कार्यरत था.

पंजाब पुलिस की टीम गुरुवार को उसे हासीमारा से गिरफ्तार करने के बाद बागडोगरा एयरपोर्ट ले गई थी. हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों से उसे पंजाब ले जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. इसके बाद बागडोरा से शुक्रवार को उसे दोबारा सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया.

सिलीगुड़ी एसीजेएम कोर्ट के पब्लिक प्रासिक्यूटर सौमित्र सिंह सरकार ने बताया कि आईएसआई से संबंध होने के संदेह में पंजाब पुलिस ने राजबीर सिंह नामक व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने की अनुमति दी है.

बताया जाता है कि भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी तक पहुंचाए जाने की सूचना पंजाब पुलिस को मिली थी. इस मामले में 8 अक्टूबर को पंजाब के फाजिल्का पुलिस ने गुरनौर सिद्धू नामक एक महिला को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान महिला के आईएसआई के संपर्क में होने की बात सामने आई थी.

आरोप है कि वह भारतीय सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तानी एजेंसी तक पहुंचा रही थी. मामले की जांच के दौरान भारतीय सेना में कार्यरत दिलप्रीत सिंह और राजबीर सिंह के नाम भी सामने आए. आरोप है कि दोनों सेना से जुड़ी खुफिया जानकारियां साझा करने में महिला की मदद कर रहे थे. महिला के कब्जे से एक टैबलेट और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे. पूछताछ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पंजाब पुलिस की टीम राजबीर सिंह तक पहुंची और गुरुवार को उसे हांसीमारा से गिरफ्तार कर लिया.

पंजाब पुलिस के मुताबिक, कुछ तकनीकी कारणों से बागडोगरा एयरपोर्ट से उसे दोबारा सिलीगुड़ी लाकर कोर्ट में पेश करना पड़ा. ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस की टीम आरोपित को लेकर हवाई मार्ग से रवाना हो गई है.

Latest News

दुनिया की वो जगह जहां है जहाजों का कब्रिस्तान, अब तक डूब चुकी हैं 800 से अधिक शिप्स

Dangerous Sea Routes: आपने कई ऐसे रास्तों और जगहों के बारे में देखा या सुना होगा, जहां आए दिन...

More Articles Like This