बदरीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 यात्री सवार, सर्च ऑपरेशन शुरू

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Badrinath Helicopter Missing: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है. यहां देहरादून-बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्‍टर के क्रैश होने की खबर सामने आई है. इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है. सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है.

बताया जा रहा कि बदरीनाथ और ज्‍योतिर्मठ के बीच इसके मिस होने की जानकारी मिली है. हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है. जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार है. हेलीकॉप्टर के चट्टान पर गिरे होने का अंदेशा है. एसडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी पर चढ़ रही है.

डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि जानकारी ली जा रही है. आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी चीज पर आग लगने की सूचना मिली है. हैलीकॉप्टर के होने की संभावना है. अन्य हेलीकॉप्टर रेकी के लिए भेजे गए हैं. इस खबर के संबंध में और अधिकारी जानकारी की प्रतीक्षा है.

Latest News

‘उड़ान से 48 घंटे पहले चालक दल के सदस्यों की देनी होगी जानकारी’, इजरायल ने एयरलाइंस के लिए सख्त किए सुरक्षा नियम

Jerusalem: फ्लाईदुबई के एक विमान पर कथित आतंकी हमले की कोशिश नाकाम होने के करीब एक महीने बाद इजरायल...

More Articles Like This