‘उड़ान से 48 घंटे पहले चालक दल के सदस्यों की देनी होगी जानकारी’, इजरायल ने एयरलाइंस के लिए सख्त किए सुरक्षा नियम

Must Read

Jerusalem: फ्लाईदुबई के एक विमान पर कथित आतंकी हमले की कोशिश नाकाम होने के करीब एक महीने बाद इजरायल ने विमानन सुरक्षा को लेकर नए और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. नए नियमों के तहत विदेशी और घरेलू एयरलाइंस को उड़ान रवाना होने से 48 घंटे पहले चालक दल (क्रू) के सदस्यों की जानकारी उपलब्ध करानी होगी. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निर्देश पर सुरक्षा समीक्षा के बाद ये कदम उठाए गए हैं. इनका उद्देश्य यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की पृष्ठभूमि की जांच के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराना है.

सूचना उड़ान से दो घंटे पहले देनी होगी

एयरलाइंस को चालक दल की जानकारी में होने वाले किसी भी बदलाव की सूचना उड़ान से दो घंटे पहले देनी होगी. इसके बाद विमान के उड़ान भरने के समय चालक दल की अंतिम सूची भी जमा करनी होगी. इजरायल के टैक्स अथॉरिटी के अधीन नेशनल सेंटर फॉर पैसेंजर डेटा एनालिसिस की ओर से जारी ये निर्देश इजरायल आने और वहां से रवाना होने वाली सभी घरेलू और विदेशी एयरलाइंस की उड़ानों पर लागू होंगे.

48 घंटे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा

इजरायल आने-जाने वाले सभी गैर-इजरायली नागरिकों, जिनमें पायलट, केबिन क्रू और यात्री शामिल हैं, को देश में प्रवेश से 48 घंटे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. इस फॉर्म में दी गई जानकारी की जांच जनसंख्या प्राधिकरण करेगा. इसके अलावा इजरायली खुफिया एजेंसियों मोसाद और शिन बेट ने कुछ देशों को ‘रेड’ श्रेणी में रखा है. इन देशों से आने वाले संभावित यात्रियों के प्रवेश फॉर्म और वीजा आवेदनों की विशेष जांच की जाएगी.

सुरक्षा प्रक्रियाओं की जिम्मेदारी संभालेगी

शिन बेट पहले इजरायली एयरलाइंस की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करता था और इजरायल से रवाना होने वाली सभी उड़ानों को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराता था. अब यह एजेंसी इजरायल आने वाली विदेशी एयरलाइंस और उनके विदेशी प्रस्थान स्थलों पर भी सुरक्षा प्रक्रियाओं की जिम्मेदारी संभालेगी. यह फैसला 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई घटना के बाद लिया गया है.

कैप्टन स्मित मच्छर पर क्रैश एक्स से हमला

विमान के ओमानी सह-पायलट हमाम अल हमामी ने उड़ान के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर क्रैश एक्स से हमला किया था. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अभियोजकों ने इस घटना को आतंकी हमला बताया था.

इसे भी पढ़ें. बदरीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 यात्री सवार, सर्च ऑपरेशन शुरू

Latest News

हवाएं इतनी भयानक जो कानों के पर्दे फाड़ दे, बारिश ऐसी की फ्लैश फ्लड भी छोटी लगने लगे… 240 की स्पीड से आ रहा...

Super Typhoon In-fa: एक तूफान गुजरने के बाद अभी लोग उबरे ही थे कि 240 किमी प्रति घंटे की...

More Articles Like This