Wayanad By-Election: वायनाड के लोगों के लिए प्रियंका गांधी ने लिखी चिट्ठी, जानिए क्या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Wayanad By-Election: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने हाल ही में वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है. बता दें कि बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने रायबरेली की सीट अपने पास बरकरार रखी और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण अब इस सीट पर उप-चुनाव हो रहा है.
इस उप-चुनाव में राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दावेदारी पेश की है. अब यहां उप-चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने वहां के लोगों के लिए एक लेटर लिखी है. इस लेटर में प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को अपना मार्गदर्शक और शिक्षक बताया. बता दें कि प्रियंका गांधी इस चिट्ठी को मलयालम और अंग्रेजी भाषा में लिखा है. अपनी चिट्ठी में प्रियंका गांधी ने लिखा, वायनाड के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों आपके जनप्रतिनिधि के तौर पर मेरी इस यात्रा में आप लोग मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक हैं.
लोकतंत्र, न्याय, संविधान में प्रतिष्ठापित मूल्यों के लिए लड़ना मेरे जीवन का लक्ष्य है.  बता दें कि 23 अक्तूबर को वायनाड सीट से प्रियंका गांधी ने अपना नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई अन्य नेता मौजूद थे. प्रियंका गांधी ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक रोड-शो भी किया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This