बज़्म-ए-सहाफ़त: Bharat Express Urdu Conclave में उर्दू के प्रसिद्ध विद्वानों और राजनेताओं को किया गया सम्‍मानित

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की उर्दू टीम ओर से राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में उर्दू पत्रिकारिता पर आधारित ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ आयोजित किया गया. इसे ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ नाम दिया गया, जिसका तात्‍पर्य है- उर्दू पत्रकारिता की महफ़िल.

इस कॉन्क्लेव में भारत एक्सप्रेस के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्‍याम राय और भारत एक्सप्रेस उर्दू के एडिटर डॉ. खालिद रजा खान उपस्थित रहे. डॉ. खालिद रजा खान ने प्रमुख हस्तियों की आगवानी की. कार्यक्रम में राजनीति और पत्रकारिता की कई चर्चित हस्तियां शरीक हुईं.

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी-जोधपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अख्तरुल वासे (पद्मश्री से सम्‍मानित) को भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की उर्दू टीम ओर से सम्‍मानित किया गया. इस अवसर पर प्रो. अख्तरुल वासे ने भारत एक्सप्रेस परिवार के आयोजन की प्रशंसा की और सम्‍मानित करने के लिए धन्‍यवाद ज्ञापित किया.

Bharat Express Urdu Conclave

इस कॉन्क्लेव के लिए जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी, राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सैयद नासिर हुसैन और समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन चौधरी और वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर गठित JPC के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल समेत समेत अनेक लोग आमंत्रित किए गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This