भारतीय अमेरिकियों के साथ दिवाली मनाएंगे राष्ट्रपति जो बाइडेन, दीपों से जगमग होगा व्हाइट हाउस

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Diwali 2024 in White House: देशभर में दीपों के उत्सव दिवाली की धूम देखने को मिल रही है. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी दिवाली के त्योहार को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं. पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी राष्ट्रपति बाइडेन व्हाइट हाउस में भारतीय अमेरिकियों के साथ दिवाली मनाने वाले हैं.

ब्लू रूम में दिया जलाएंगे बाइडेन

दरअसल, जो बाइडेन हर साल बड़े धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाते हैं. पिछले साल भी उन्होंने व्हाइट हाउस में दिया जलाकर लोगों को बधाई दी थी. अब ये आखिरी बार बाइडेन व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने वाले हैं, क्योंकि वो राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हो गए हैं. इस बार राष्ट्रपति पद के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस मैदान में उतरे हैं.

भारतीयों को करेंगे संबोधित

व्हाइट हाउस की तरफ से इस बात की जानकारी दी कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ब्लू रूम में दिया जलाएंगे और भारतीयों को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति के भाषण के दौरान लोगों को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का एक वीडियो संदेश भी सुनाया जाएगा. इसके अलावा कार्यक्रम में शास्त्रीय दक्षिण एशियाई नृत्य और संगीत समूह नूताना और मरीन कॉर्प्स बैंड मेहमानों का मनोरंजन करेगा.

5 नवंबर को होना है चुनाव

बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए 5 नवंबर को चुनाव होना है. इस बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस मैदान में हैं. चुनाव से पहले दोनों अपनी पार्टी के लिए समर्थन मांग रहे हैं.

इस दिन भारत में मनाई जाएगी दिवाली

इस साल ज्यादातर लोग दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूज हैं. ऐसे में आपको बता दें कि इस साल 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी. ज्योतिषाचार्यों ने ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर ये तारीख सुनिश्चित की है.

ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे CM Yogi, संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना का किया शुभारंभ

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This