रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर दागे मिसाइल, 7 घंटों तक की बमबारी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन में जारी जंग को तीन साल होने जा रहे हैं. तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों देशों के बीच की जंग को समाप्त नहीं किया जा सका है. इस बीच एक बार फिर से रूस ने यूक्रेन पर हमले किए हैं. बताया जा रहा है कि रूस ने 20 से अधिक मिसाइलों से यूक्रेन पर निशाना साधा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को दावा किया कि रूस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन पर 1100 से ज्यादा बम बरसाए. इसके अलावा 560 से ज्यादा स्ट्राइक ड्रोन और लगभग 20 मिसाइलों से हमला किया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेलेस्की ने लिखा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस अपनी सैन्य कार्रवाई बंद नहीं कर रहा है. वह हर रोज हमारे लोगों, शहरों और गांवों के खिलाफ हमला करता है.

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जताया सेना और नागरिकों का आभार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मैं यूक्रेन की सेना और उन नागरिकों का आभार जताता हूं, जो लोगों को रूसी हमलों से बचाने के लिए मदद कर रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है. हम रूस को रोकने, यूक्रेन को ताकतवर बनाने और देश के नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

जंग को होने जा रहे तीन साल

आपको जानना चाहिए कि रूस और यूक्रेेन के बीच जारी जंग को करीब 3 साल होने जा रहे हैं. पहली बार दोनों देशों के बीच इस जंग की शुरुआत 24 फरवरी 2022 को हुई थी. इस युद्ध में अब तक हजारों नागरिकों की मौत हो चुकी है. इसकी शुरुआत में रूस ने इसको स्पेशल सैन्य कार्रवाई बताया था. वहीं दोनों देशों के युद्ध को लेकर भारत समेत कई देशों ने चिंता जाहिर की है. लगातार संघर्ष विराम का आह्वान भी किया जा रहा है.

7 घंटे से अधिक समय तक बमबारी

रूस ने इससे पहले यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला किया था. इस हमले में पांच लोगों की मौत और कम से कम 21 लोग घायल हो गए. वहीं, इस हमले के बाद यूक्रेन की इमरजेंसी सेना ने करीब 100 लोगों को बचाया है. यूक्रेन की राजधानी कीव के स्थानीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि रूसी सेना ने साढ़े सात घंटे तक शहर पर बमबारी की. पूरी रात हवाई हमले के सायरन बजते रहे हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This