Horoscope: इन राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए आज का राशिफल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal 01 November 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. 01 नवंबर दिन शुक्रवार को अमास्या तिथि है. ऐसे में आइए जानते हैं आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: आज का दिन थोड़ा परेशानियों वाला रहेगा. किसी की बातों में आने से बचें. करियर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार के विस्तार के लिए आज का दिन ठीक नहीं है.

वृषभ: आज का दिन उत्तम रहेगा. सोचे गए काम सार्थक साबित होंगे. लंबी यात्रा के योग हैं. कारोबारियों के लिए आज का दिन ठीक है. जिम्मेदारियों से ना भागें. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं.

मिथुन: आज का दिन ठीक है. लंबी चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. जीवन में आज से सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है. खान पान का ध्यान रखें.

कर्क: आज का दिन उत्तम रहेगा. किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन दिन अच्छा है. काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है. परिवार का साथ मिलेगा. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें.

सिंह: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा. वाणी पर संयम बरतें. महीने के पहले दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे. कार्यस्थल पर काम के अतिरिक्त बोझ का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या: करियर करोबार की दृष्टि से आज का दिन ठीक है. परिवार के सहयोग से रूका काम पूरा होगा. आय के नए स्रोत खुलेंगे. बेरोजगारों के लिए कोई अच्छी खबर सामने आ सकती है.

तुला: आज का दिन कुछ मामलों में महत्पूर्ण साबित हो सकता है. पुरानी चली आ रही समस्याओं का निस्तारण होगा. वाणी पर संयम बरतें. किसी योजना में किया गया निवेश सार्थक साबित होगा.

वृश्चिक: आज का दिन थोड़ा परेशानियों वाला रह सकता है. कारोबार में सफलता हाथ लगेगी. परिवार में किसी बात को लेकर समस्या हो सकती है. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता हाथ लगेगी.

धनु: आज का दिन उत्तम रहेगा. नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग हैं. किसी छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं. व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं. रिश्तों में मधुरता आएगी.

मकर: आज के दिन भाग्य का साथ मिल सकता है. किसी अंजान की बातों में आने से बचें. लंबे समय से रूका धन मिल सकता है. सेहत का खास ध्यान रखें. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें.

कुंभ: आज का दिन मिलाजुला रह सकता है. आज कई प्रभावी लोगों से आपके संबंध स्थापित हो सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है.

मीन: आज का दिन ठीक रहेगा. परिवार में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी. आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें. गुस्से पर काबू पाने की कोशिश करें.

(अस्वीकण: लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. द प्रिंटलाइंस इसकी पुष्टी नहीं करता है.)

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This